वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग
वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग
रानौली : अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने रानोली थाने का घेराव किया। ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उनका कहना था कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।
पीड़ित मनीष कुमार ने 27 जुलाई को रानोली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, गांव में स्थित सामलाती बाड़े का अभी तक बंटवारा नहीं हुआ है। परिवार के सदस्यों ने बंटवारे से पहले किसी भी तरह का कब्जा न करने का निर्णय लिया था। आरोप है कि इसी दौरान मनीष की मौसी कमला देवी, उनके पुत्र मोहित कुमार तथा पुत्रियां सुनीता और अनीता ने जबरन कब्जा करने का प्रयास किया।
विरोध करने पर मनीष के पिता नाथूराम और चाचा मिश्रीलाल के साथ मारपीट की गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट में मनीष के मामा नागर लोचिब और राजवीर पर भी मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसके बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में रानोली थाने पहुंचकर घेराव किया। इस दौरान थानाधिकारी रामलाल ने ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें मंगलवार तक मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांतिपूर्वक लौट गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2293952


