[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दक्षिण काली माता मंदिर में चांदी का सामान चोरी:एक महीने में दूसरी वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस से कार्रवाई की मांग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

दक्षिण काली माता मंदिर में चांदी का सामान चोरी:एक महीने में दूसरी वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस से कार्रवाई की मांग

दक्षिण काली माता मंदिर में चांदी का सामान चोरी:एक महीने में दूसरी वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस से कार्रवाई की मांग

रघुनाथगढ़ : बाजोर स्थित दक्षिण काली माता मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। चोर मंदिर से चांदी का मुकुट, पांच चांदी के छत्र, काली यंत्र और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। मंदिर के व्यवस्थापक मनोज कुमार ने रानोली थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि यह एक महीने के भीतर मंदिर में चोरी की दूसरी वारदात है। पिछली चोरी के आरोपियों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। एक महीने में दो बार मंदिर में चोरी होने से स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Related Articles