घोडेला फार्म हाउस में वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
घोडेला फार्म हाउस में वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
नवलगढ़ : बिरोल रोड स्थित घोडेला फार्म हाउस में ऑक्सीजन जन आंदोलन “एक व्यक्ति–एक पेड़” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के संयोजक एवं वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ के नेतृत्व में “एक पेड़ मां के नाम, एक पेड़ देश के नाम, एक पेड़ धरती मां के नाम और एक पेड़ खुद के नाम” संकल्प के साथ पौधे लगाए गए।
श्रवण कुमार जाखड़ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और उनका संरक्षण करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में डॉ. दयाशंकर जांगिड़, मुरली मनोहर चौबदार, डॉ. रामावतार सबलानिया, जनार्दन घोडेला, नरोत्तम घोडेला, मनोहर लाल घोडेला, नरेंद्र घोडेला, दीपचंद घोडेला, कमल घोडेला, हरि सिंह महला, बंटी घोडेला, हितेश सहित अनेक गणमान्य नागरिकों और बच्चों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2292530


