[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सामूहिक श्रवण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सामूहिक श्रवण

विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सामूहिक श्रवण

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल, जिला झुंझुनूं के तत्वावधान में “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान के तहत सिद्धश्री वीर हनुमान मंदिर, शिव शक्ति व्यायामशाला के समीप नशा मुक्ति संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्ति पर दिए गए वर्चुअल उद्बोधन का सामूहिक श्रवण किया गया तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। साथ ही आगामी 100 सप्ताह तक नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने का भी संकल्प दोहराया गया।

वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज को कमजोर करता है। युवाओं को इस बुराई से दूर रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री जयराज जांगिड़, अधिवक्ता पंकज बावलिया, प्रवीण कुमार शर्मा, अशोक कुमावत, बजरंग दल जिला संयोजक अंकित भीमसरिया, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका मोनिका, नरेंद्र सिंह, नरेश तंवर, अनीता सैनी, सोनिया शर्मा, हर्षित हिसारिया, यश, हिमांशु सैनी, कृष भार्गव सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ हुआ।

Related Articles