जवान को शहीद का दर्जा देने पर अड़े परिजन:पार्थिव देह लेने से इनकार, रास्ता जाम की चेतावनी; प्रशासन से दो दौर की वार्ता विफल
जवान को शहीद का दर्जा देने पर अड़े परिजन:पार्थिव देह लेने से इनकार, रास्ता जाम की चेतावनी; प्रशासन से दो दौर की वार्ता विफल
सादुलपुर : चूरू के सादुलपुर के बीआरओ जवान जगवीर रेपसवाल (40) को शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर लोग धरने पर बैठ गए। घरवालों ने पार्थिव देह लेने से इनकार कर दिया। मांग पूरी नहीं होने पर लोगों ने रास्ता जाम करने की चेतावनी दी। प्रशासन के साथ हुई दो दौर की वार्ता में कोई नतीजा नहीं निकला।
जगवीर BRO की जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (GREF) में अरूणाचल प्रदेश में तैनात थे। पहाड़ी क्षेत्र में बचाव दल के साथ काम करते समय जगवीर के ऊपर पत्थर गिरने से उनकी मौत हो गई थी।
शनिवार को जवान जगवीर की पार्थिव देह सादुलपुर पहुंची। यहां से सुबह 10 बजे तिरंगा यात्रा पैतृक गांव लंबोर के लिए रवाना होनी थी, लेकिन परिजन और ग्रामीण जवान को शहीद का दर्जा देने की मांग करने लगे।
रास्ता जाम करने की दी चेतावनी
मांगों को लेकर ग्रामीण धरने पर बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे। सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली, एसडीएम मनोज खेमदा, थानाधिकारी राजेश सिहाग समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश करने लगे। लोगों की मांगों को लेकर विधायक मनोज न्यांगली ने सैनिक कल्याण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से बात की। इसके बाद विधायक ने जिला कलेक्टर से बात कर ग्रामीणों की ओर से आधे घंटे का अल्टीमेटम दिया। ग्रामीणों ने मांगें नहीं मानने पर रास्ता जाम करने की चेतावनी दी।
धरने के बीच मौके पर देवेंद्र झांझरिया भी पहुंचे। उन्होंने भी जिला कलेक्टर से फोन पर बात की और परिजनों को कल ही सीएम से मिलने का आश्वासन दिया। हालांकि परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।
ग्रीफ के सैनिकों को नहीं मिलता शहीद का दर्जा
भूतपूर्व सैनिक संघ के पूर्व अध्यक्ष जगत सिंह ने बताया – जगवीर BRO की जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (GREF) में तैनात थे। ग्रीफ के सैनिकों को फौज की बाकी सुविधाएं तो मिलती हैं, लेकिन शहीद का दर्जा नहीं दिया जाता।
देखें प्रदर्शन से जुड़ी PHOTOS…




देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2290553


