[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खरखड़ा के देवरान स्कूल में 101 पौधे लगाए:छात्रों को घर के लिए दो-दो पौधे मिले; नियमित देखभाल का संकल्प दिलाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खरखड़ा के देवरान स्कूल में 101 पौधे लगाए:छात्रों को घर के लिए दो-दो पौधे मिले; नियमित देखभाल का संकल्प दिलाया

खरखड़ा के देवरान स्कूल में 101 पौधे लगाए:छात्रों को घर के लिए दो-दो पौधे मिले; नियमित देखभाल का संकल्प दिलाया

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के खरखड़ा देवरान गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में शनिवार को पौधारोपण किया। पर्यावरण संरक्षण और हरित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया।

खेल मैदान में 101 पौधे लगाए

कार्यक्रम का आयोजन प्रिंसिपल अनिल कुमार और पौधारोपण प्रभारी टीचर रामस्वरूप की देखरेख में हुआ। पौधारोपण प्रभारी टीचर रामस्वरूप ने बताया कि अभियान के तहत स्कूल परिसर और खेल मैदान में कुल 101 पौधे लगाए गए। इनमें सीरस, नीम, पातड़ी, अशोक, अर्जुन, जामुन, शहतूत, अमरूद, नींबू और गुलमोहर जैसी कई प्रजातियों के फलदार, छायादार और फूलदार पौधे शामिल हैं।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश घर-घर तक पहुंचाने के लिए हर स्टूडेंट्स को अपने घर पर लगाने के लिए दो-दो पौधे भी वितरित किए गए। छात्रों को इन पौधों की नियमित देखभाल करने और उनके आत्मनिर्भर होने तक संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया।

प्रिंसिपल अनिल कुमार ने इस अवसर पर कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल करना भी प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने जोर दिया कि पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं। उन्होंने छात्रों से पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस कार्यक्रम में व्याख्याता मीनू शर्मा, संजय कुमार, अरविंद कुमार, वरिष्ठ अध्यापक सुमेर सिंह, सुरेंद्र कुमार, लीला यादव, शक्ति प्रकाश, विजया चौधरी, सविता डांगी, मनीष कुमार, बलवान सहित स्कूल का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

Related Articles