समाजसेवी विजय तुदवाल ने चौपाल पर लगवाईं आधुनिक कुर्सियां
समाजसेवी विजय तुदवाल ने चौपाल पर लगवाईं आधुनिक कुर्सियां
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मधू दहिया
बुहाना : बुहाना कस्बे के सूरजगढ़ मोड़ स्थित चौपाल पर समाजसेवी एवं अंकित स्टूडियो संचालक विजय तुदवाल ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए पांच आधुनिक एवं मजबूत कुर्सियां भेंट की हैं। इस पहल से चौपाल पर बैठने की समुचित व्यवस्था होने से बुजुर्गों, ग्रामीणों और राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी।
ग्रामीणों ने बताया कि इस स्थान पर प्रतिदिन शाम को लोग गांव के विकास, खेती-किसानी और सामाजिक विषयों पर चर्चा के लिए एकत्रित होते हैं, लेकिन बैठने की उचित व्यवस्था नहीं होने से परेशानी होती थी। समस्या को देखते हुए विजय तुदवाल ने चौपाल का सुंदरीकरण कराते हुए यहां कुर्सियां लगवाईं।
इस अवसर पर सीआई राम मनोहर, नगरपालिका ईओ सुरेंद्र सिंह, रणबीर भगत, संजय नाडिया, सोमवीर झारोड़ा, विष्णु सिंह और ललित वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विजय तुदवाल ने कहा कि बुहाना का विकास और लोगों की सुविधा उनकी प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी वे जनहित के ऐसे कार्य निरंतर करते रहेंगे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2289322

