[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दूध टैंकर से भिड़ी कार, महिला और युवती की मौत:6 लोग घायल; ओवरटेक करने के दौरान ड्राइवर ने नियंत्रण खोया, हरियाणा जा रहे थे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

दूध टैंकर से भिड़ी कार, महिला और युवती की मौत:6 लोग घायल; ओवरटेक करने के दौरान ड्राइवर ने नियंत्रण खोया, हरियाणा जा रहे थे

दूध टैंकर से भिड़ी कार, महिला और युवती की मौत:6 लोग घायल; ओवरटेक करने के दौरान ड्राइवर ने नियंत्रण खोया, हरियाणा जा रहे थे

सिंघाना : दिल्ली-झुंझुनूं नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार दूध के टैंकर से जा भिड़ी। हादसे में कार में सवार महिला और युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को चिड़ावा के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से सभी को झुंझुनूं रेफर कर दिया गया।

हादसा झुंझुनूं के सिंघाना थाना क्षेत्र के गाड़ाखेड़ा और भैसावता कलां के बीच शुक्रवार दोपहर करीब 3ः30 बजे हुआ। कार सवार सभी लोग हरियाणा के नूंह मेवात के रहने वाले हैं और चिड़ावा से हरियाणा की तरफ जा रहे थे। हादसे के बाद टैंकर ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

कार और दूध का टैंकर आमने-सामने भिड़ा

सिंघाना एसएचओ सुगन सिंह ने बताया- हरियाणा नंबर की वैगनआर कार चिड़ावा से हरियाणा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान एक खाली दूध का टैंकर सिंघाना से चिड़ावा की तरफ जा रहा था। गांव गाड़ाखेड़ा और भैसावता कलां के बीच कार और ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग हरियाणा के नूंह मेवात के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शी बोला- कार की रफ्तार तेज थी

प्रत्यक्षदर्शी सुमेर सिंह ने बताया- चिड़ावा की तरफ से आ रही वैगनआर कार तेज रफ्तार में थी। पीछे भी उसने दो गाड़ियों को तेज रफ्तार में ओवरटेक किया था। गाड़ाखेड़ा के पास कार ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और सामने से आ रहे दूध के टैंकर से जा भिड़ी।

उन्होंने बताया- टैंकर ड्राइवर ने कार को बचाने की खूब कोशिश की और टैंकर को सड़क किनारे कर लिया, लेकिन कार की स्पीड इतनी तेज थी कि वो टैंकर से भिड़ गई। हादसे के बाद तेज आवाज हुई।

महिलाओं-बच्चों समेत 8 लोग सवार थे

आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। कार सवार सभी लोगों को संभाला। कार में महिलाओं और बच्चों समेत 8 लोग सवार थे। इनमें से एक लड़की और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल, इनकी पहचान नहीं हो पाई है।

वहीं, कार में सवार रामवती पत्नी हीरालाल, संजय पुत्र नरेश, आवेश पुत्र हीरालाल, कुणाल (12) पुत्र आवेश, पावी (4) पुत्री जितेंद्र घायल हो गए, दीपेन (9) पुत्र आवेश गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें झुंझुनूं रेफर किया गया है। दोनों शव सिंघाना के केसीसी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं।

हादसे के कारण झुंझुनूं-सिंघाना सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर गाड़ाखेड़ा चौकी पहुंचाया और ट्रैफिक को सुचारू करवाया।

पहले देखें हादसे के बाद के PHOTOS

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
हादसे में सभी घायलों को पहले चिड़ावा के उपजिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया, यहां से झुंझुनूं रेफर कर दिया।
हादसे में सभी घायलों को पहले चिड़ावा के उपजिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया, यहां से झुंझुनूं रेफर कर दिया।
दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को मौके से हटवाकर गाड़ाखेड़ा पुलिस चौकी पहुंचाया गया।
दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को मौके से हटवाकर गाड़ाखेड़ा पुलिस चौकी पहुंचाया गया।

Related Articles