[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सोनी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 27 सितंबर को, आवेदन 15 अगस्त तक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सोनी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 27 सितंबर को, आवेदन 15 अगस्त तक

सोनी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 27 सितंबर को, आवेदन 15 अगस्त तक

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : स्वर्णकार समाज सेवा समिति, झुंझुनूं की ओर से आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक प्रतिभागी 15 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

समिति सचिव विश्वनाथ सोनी ने बताया कि सम्मान समारोह 27 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक इंदिरा नगर स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित होगा। समारोह में समाज के मेधावी विद्यार्थियों, भामाशाहों, समाजसेवियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाओं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ 1 अक्टूबर 2025 के बाद डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, सरकारी सेवा एवं अन्य प्रतिष्ठित क्षेत्रों में चयनित युवाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

आवेदन के साथ अंकतालिका, संबंधित प्रमाण-पत्र, नियुक्ति या चयन आदेश की प्रमाणित प्रति तथा दो पासपोर्ट आकार के फोटो संलग्न करना अनिवार्य होगा। समिति ने पात्र प्रतिभाओं से निर्धारित तिथि तक आवेदन करने की अपील की।

Related Articles