[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सावन सनातनी महिला कार्यक्रम के पोस्टर को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सावन सनातनी महिला कार्यक्रम के पोस्टर को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने सौंपा ज्ञापन

सावन सनातनी महिला कार्यक्रम के पोस्टर को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने 1 अगस्त को जमुना रिसॉर्ट में प्रस्तावित ‘सावन सनातनी महिला कार्यक्रम’ के पोस्टर को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने पोस्टर में दर्शाए गए कुछ प्रायोजकों पर आपत्ति जताते हुए उन्हें हटाकर संशोधित पोस्टर जारी कराने की मांग की है।

ज्ञापन में परिषद ने कहा कि कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार सनातन धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन के रूप में किया जा रहा है। ऐसे में कार्यक्रम के स्वरूप के अनुरूप ही प्रस्तुति और प्रायोजन होना चाहिए। परिषद का कहना है कि वर्तमान पोस्टर से धार्मिक भावनाएं आहत होने की आशंका है।

विहिप ने प्रशासन से मांग की कि यदि आयोजक संशोधित पोस्टर जारी नहीं करते हैं तो जनभावनाओं और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम की अनुमति पर उचित निर्णय लिया जाए। ज्ञापन की प्रतिलिपि उपखंड अधिकारी और जिला पुलिस अधीक्षक को भी भेजी गई है।

इस दौरान जिला मंत्री जयराज, धर्माचार्य प्रांत सह प्रमुख रामानंद पाठक, जिला विधिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष एडवोकेट पंकज बावलिया, जिला सह मंत्री प्रवीण कुमार शर्मा व अशोक कुमावत, बजरंग दल जिला संयोजक अंकित भीमसरिया, अखाड़ा प्रमुख विनय कुमावत, नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, नगर संयोजक मिलन शर्मा, प्रखंड मंत्री मनोज कुमार सैन सहित विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles