सुजानगढ़ नगर परिषद के कर्मचारियों को नहीं मिले रिटायरमेंट लाभ:कार्यवाहक आयुक्त से की पीएफ, ग्रेच्यूटी और पीएल की राशि दिलाने की मांग
सुजानगढ़ नगर परिषद के कर्मचारियों को नहीं मिले रिटायरमेंट लाभ:कार्यवाहक आयुक्त से की पीएफ, ग्रेच्यूटी और पीएल की राशि दिलाने की मांग
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ नगर परिषद के कई कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले फायदे अब तक नहीं मिले हैं। शुक्रवार को 9 रिटायर्ड कर्मचारियों ने कार्यवाहक आयुक्त द्वारका प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले पीएफ, ग्रेच्युटी और पीएल (अर्जित अवकाश) की छुट्टियों की राशि जल्द दिलाने की मांग रखी। ज्ञापन देने वालों में कमल कुमार, रूपचन्द, मांगीलाल, धर्मचन्द, कमला, गोमती, पुष्पा, पाना और बिमला शामिल थे।
कर्मचारियों ने बताया कि रिटायरमेंट को एक से दो साल का समय बीत चुका है, इसके बावजूद उन्हें अब तक उनके हक की राशि नहीं मिली है। इस वजह से उन्हें आर्थिक रूप से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यवाहक आयुक्त द्वारका प्रसाद ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी और जल्द से जल्द सफाईकर्मियों को उनके हक का पैसा दिलाया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2289150
