करेजड़ा गांव की श्मशान भूमि पर अवैध कब्जा:ग्रामीणों ने की एसडीएम से शिकायत, कब्जा हटवाकर तारबंदी करवाने की मांग
करेजड़ा गांव की श्मशान भूमि पर अवैध कब्जा:ग्रामीणों ने की एसडीएम से शिकायत, कब्जा हटवाकर तारबंदी करवाने की मांग
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के करेजड़ा गांव के ग्रामीणों ने गांव के श्मशान पर कब्जा किए जाने की शिकायत की है। ग्रामीणों ने इस संबंध में एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि करीब 3 हेक्टेयर में गांव की श्मशान भूमि रिकॉर्ड में दर्ज है। इस भूमि पर गांव के दलीप सिंह ने समतलीकरण करने के नाम पर श्मशान के कुछ हिस्से पर अवैध कब्जा कर लिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि श्मशान की भूमि पर बड़े-बड़े गड्ढे खोद दिए गए हैं, जिससे भूमि की मूल संरचना ही बिगड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे न सिर्फ श्मशान की जमीन कम होती जा रही है, बल्कि आने वाले समय में यहां अंतिम संस्कार करने में भी दिक्कत आ सकती है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से श्मशान भूमि से कब्जा हटवाकर वहां तारबंदी करवाने की मांग रखी, ताकि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो सके।
ज्ञापन देने वालों में बजरंग सिंह फौजी, महेंद्र सिंह राठौड़, भागीराथ राम ईनाणिया, नारायण सिंह, रामावतार ईनाणिया, राजेंद्र मील, बिन्जाराम मेघवाल, लालाराम मेघवाल, गोविंद सिंह, श्रवण राम, बाबूलाल मेघवाल, गौरुसिंह, प्रताप सिंह और रणजीत सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2373596


