सादुलपुर में 7.64 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार:बाईपास की खाली कॉलोनी में गश्त के दौरान कार्रवाई
सादुलपुर में 7.64 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार:बाईपास की खाली कॉलोनी में गश्त के दौरान कार्रवाई
सादुलपुर : सादुलपुर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 7.64 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद मादक पदार्थ जब्त कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि 29 जुलाई 2026 की शाम उपनिरीक्षक रामावतार मीणा पुलिस टीम के साथ शहर में गश्त पर थे। इस दौरान पुलिस टीम तारानगर पुलिया के पास बाईपास स्थित एक खाली कॉलोनी में पहुंची। वहां एक युवक पुलिस वाहन को देखकर घबराकर विपरीत दिशा में जाने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की।
तलाशी में जेब से मिला चिट्टा
पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान राजेश पूनिया (42) पुत्र रामानंद जाट, निवासी हिंरा का बास राधा छोटी, हाल वार्ड नंबर-3, राजगढ़ के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसकी पैंट की जेब से पारदर्शी प्लास्टिक की थैली में रखा हल्के भूरे रंग का मादक पदार्थ बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल करने पर प्लास्टिक थैली सहित उसका कुल वजन 7.64 ग्राम पाया गया।
आरोपी ने पूछताछ में बताया सप्लायर का नाम
थानाधिकारी ने बताया कि बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार सील कर जब्त कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे यह हेरोइन आदिल पुत्र जब्बार निवासी मलसीसर ने उपलब्ध कराई थी। पुलिस ने आरोपी के बयान दर्ज कर मादक पदार्थ की सप्लाई चेन की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण की आगे की जांच उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार सिद्धमुख थानाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह को सौंपी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2288134


