[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुलिस जीप को टक्कर मारने के मामले में आरोपी गिरफ्तार:कैंपर से मिला अवैध देसी कट्टा; नाकाबंदी देखकर भाग रहे युवकों ने मारी थी टक्कर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

पुलिस जीप को टक्कर मारने के मामले में आरोपी गिरफ्तार:कैंपर से मिला अवैध देसी कट्टा; नाकाबंदी देखकर भाग रहे युवकों ने मारी थी टक्कर

पुलिस जीप को टक्कर मारने के मामले में आरोपी गिरफ्तार:कैंपर से मिला अवैध देसी कट्टा; नाकाबंदी देखकर भाग रहे युवकों ने मारी थी टक्कर

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ सदर थाना पुलिस की गाड़ी को कैंपर से टक्कर मारने वाले युवकों के खिलाफ पुलिसकर्मियों को जान से मारने के इरादे से हमला करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं कैंपर वाहन की तलाशी में एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ है।

घटना में घायल एसआई गीतारानी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार शाम वह गश्त पर थीं। इस दौरान गोपालपुरा रोड पर एक बिना नंबर के कैंपर वाहन को संदिग्ध मानकर रुकवाने का प्रयास किया गया। पुलिस के अनुसार, चालक वाहन को घुमाकर मेगा हाईवे की ओर छापर की तरफ भागने लगा। इसी दौरान कोतवाली थाना पुलिस की नाकाबंदी देखकर चालक ने कैंपर वापस घुमा दिया और सदर थाना पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी।

टक्कर में पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त, चार युवक घायल

टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिस वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कैंपर पलटने से उसमें सवार चार युवक नीचे दब गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को बाहर निकाला। घायलों में कमलेश राजपूत (26), अशोक मीणा (24) और रमन बलाई (23) को उपचार के लिए बगड़िया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में एसआई गीतारानी और कांस्टेबल देवाराम को भी चोटें आईं।

कैंपर से मिला देसी कट्टा और मोबाइल

पुलिस ने मौके से राकेश बावरी (24) को हिरासत में लिया। कैंपर की तलाशी लेने पर उसमें पांच मोबाइल फोन, एक नंबर प्लेट और सीट के नीचे छिपा हुआ अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने सभी सामान जब्त कर गुरुवार को राकेश बावरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles