जाजोद थाने में हर माह होगी सीएलजी बैठक, 2 अगस्त से होगी शुरुआत
पुलिस-जन संवाद बढ़ाने के लिए ग्राम रक्षक, सुरक्षा सखी और गणमान्य नागरिक होंगे शामिल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जाजोद पुलिस थाने में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक माह की 2 तारीख को सीएलजी बैठक आयोजित की जाएगी। इसकी शुरुआत 2 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे से होगी।
थानाधिकारी गिरधारी लाल ने बताया कि बैठक में सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश मीणा तथा खंडेला वृत्ताधिकारी अनु विश्नोई मौजूद रहेंगे। बैठक में सीएलजी सदस्य, शांति समिति, ग्राम रक्षक, पुलिस मित्र, सुरक्षा सखी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भाग लेंगे।
बैठक के दौरान कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, नशाखोरी, साइबर ठगी सहित अन्य जनहित के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। थानाधिकारी ने बताया कि इस पहल से पुलिस और आमजन के बीच संवाद मजबूत होगा तथा थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और आपसी विश्वास को बढ़ावा मिलेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2290140


