[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला सुरक्षा केवल पुलिस नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी : आरपीएस ऋतु कुमारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलाडनूं

महिला सुरक्षा केवल पुलिस नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी : आरपीएस ऋतु कुमारी

डीडवाना पुलिस लाइन में महिला सुरक्षा संवाद एवं सम्मान समारोह, 25 महिला वॉलिंटियर्स सम्मानित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

लाडनूं : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत पुलिस लाइन डीडवाना में महिला सुरक्षा संवाद, सम्मान समारोह एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस का सहयोग करने वाली सुरक्षा सखियों, महिला मित्रों और स्वयंसेविकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिले की 25 महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें लाडनूं क्षेत्र की महिला सुरक्षा सखी भी शामिल रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरपीएस ऋतु कुमारी ने कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध या असुरक्षा की स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने की अपील की।

संवाद कार्यक्रम में राजकॉप सिटीजन ऐप, महिला हेल्पलाइन, साइबर सुरक्षा, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, वरिष्ठजन संबल योजना, महिला बीट अधिकारी, विशाखा गाइडलाइन और कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न से जुड़े कानूनों की जानकारी दी गई। आरपीएस ऋतु कुमारी ने बताया कि पुलिस की कालिका यूनिट बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मविश्वासी और सशक्त बना रही है।

कार्यक्रम में एएचटीयू प्रभारी एएसआई इकबाल खान, कालिका पेट्रोलिंग टीम की किरण मुंडेल, महिला कांस्टेबल प्रभु एवं कमला सहित महिला पुलिसकर्मी, सुरक्षा सखियां और विभिन्न थानों व विभागों की महिला कार्मिक उपस्थित रहीं।

Related Articles