भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ, शुरू हुआ
भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ, शुरू हुआ
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर पवित्र श्रावण मास के शुभ अवसर पर समस्त शिव भक्त एवं साधक परिवार, चूरू के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गढ़ स्थित ऐतिहासिक श्री गोपाल जी मंदिर से निकली विशाल कलश यात्रा ने पूरे शहर को शिवमय बना दिया। श्रद्धालुओं के जयघोष, बैंड-बाजों, शिव भजनों और “हर-हर महादेव” के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कथा के मुख्य यजमान राजकुमार गोटेवाला एवं ब्रह्मानंद राजोतिया ने अपनी धर्मपत्नी सहित वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर सुसज्जित कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए यात्रा में भाग लिया। बड़ी संख्या में पुरुष, युवा एवं श्रद्धालु भी पीले ध्वज हाथों में लेकर यात्रा में शामिल हुए।

कथा वाचक पूज्य संतोष सागर महाराज विशेष रूप से सुसज्जित रथ पर विराजमान रहे। मार्ग में श्रद्धालुओं ने उनके दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। स्थानीय विधायक हरलाल सहारण,पदम सिंह राठौड़, ने कथा स्थल पर पहुँचकर संतोष सागर महाराज का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कलश यात्रा गढ़ स्थित श्री गोपाल जी मंदिर से प्रारंभ होकर सफेद घंटाघर, सब्जी मंडी, भाई जी चौक एवं झारिया मोरी होते हुए मंत्रियों की छतरी स्थित कथा स्थल पहुँची। यात्रा मार्ग में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया। जगह-जगह जलपान एवं सेवा की भी व्यवस्था की गई।
कथा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। इसके पश्चात पूज्य संतोष सागर महाराज ने श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ करते हुए भगवान शिव की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना, रुद्राभिषेक और शिव महापुराण का श्रवण जीवन में सुख, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है। इस अवसर पर शिव भक्त साधक श्रीराम सैनी, सुरेश सरावगी, हनुमान प्रसाद माटोलिया, आचार्य जनार्दन, संजय सिंघानिया, गोपी शर्मा, कैलाश नवहाल, नारायण बजाज, गिरजानंद सैनी, मेघराज बजाज, विनोद राठी, विनोद सैनी,विद्याधर शर्मा, सोहनलाल सैनी, जयप्रकाश शर्मा, नेमीचंद सैनी, सुनील, सुरेश शर्मा, राकेश दाधीच, श्रीराम पीपलवा, विमल जोशी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएँ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि 30 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मंत्रियों की छतरी, झारिया मोरी, चूरू में श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान शिव की कथा का श्रवण करने का आग्रह किया। आयोजक समस्त शिव भक्त एवं साधक।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2290266


