5 अगस्त को चूरू आएंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, चुनावी रणनीति पर होगी बैठक
5 अगस्त को चूरू आएंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, चुनावी रणनीति पर होगी बैठक
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा 5 अगस्त को चूरू जिले के दौरे पर रहेंगे। रतनगढ़ में आयोजित बैठक में आगामी पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनाव, संगठनात्मक गतिविधियों और पदाधिकारियों के कार्य विभाजन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जमील चौहान ने बताया कि दौरे की तैयारियों को लेकर 2 अगस्त को जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मेघवाल करेंगे, जबकि जिला प्रभारी एवं विधायक हाकम अली खान भी मौजूद रहेंगे।
बैठक में सांसद, विधायक एवं विधायक प्रत्याशी, पीसीसी और एआईसीसी सदस्य, पूर्व जिला परिषद सदस्य, पूर्व प्रधान, सभापति, नगर पालिका अध्यक्ष, जिला कांग्रेस पदाधिकारी, नवगठित कार्यकारिणी के सदस्य तथा सभी ब्लॉक अध्यक्षों को समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2290239


