[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नांगल में बारिश से कटे ढाणियों के रास्ते, बहाली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शिविर प्रभारी को दिया ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नांगल में बारिश से कटे ढाणियों के रास्ते, बहाली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शिविर प्रभारी को दिया ज्ञापन

फॉलोअप शिविर में तहसीलदार जे.आर. कुड़ी को सौंपी समस्या; कंकरीट व मिट्टी डलवाकर रास्ते सही कराने की गुहार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : कस्बे के निकटवर्ती ग्राम पंचायत नांगल में आयोजित एक दिवसीय फॉलोअप शिविर के दौरान ग्रामीणों ने बारिश के कारण खस्ताहाल और अवरुद्ध हुए रास्तों की समस्या को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने शिविर प्रभारी एवं उदयपुरवाटी तहसीलदार जे.आर. कुड़ी को ज्ञापन सौंपकर रास्तों में मिट्टी व कंक्रीट डलवाकर उन्हें तुरंत चालू करवाने की मांग की है।

संपर्क टूटने से आवागमन हुआ ठप
ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में हुई बारिश के कारण क्षेत्र की कई ढाणियों में स्थिति बेहद विकट हो गई है। कई मुख्य और संपर्क रास्ते पानी व कीचड़ के कारण पूरी तरह बंद हो चुके हैं, जिससे एक ढाणी का दूसरी ढाणी से संपर्क कट गया है। रास्तों की बदहाली के कारण आमजन का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे दैनिक कार्यों के लिए आने-जाने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

तत्काल कंकरीट डलवाने की मांग
ग्रामीणों ने तहसीलदार से मांग की है कि बारिश से क्षतिग्रस्त हुए इन सभी रास्तों पर तत्काल प्रभाव से मिट्टी और कंक्रीट डलवाई जाए, ताकि रास्तों को सुगम बनाकर आवागमन बहाल किया जा सके। इस दौरान ताराचंद, मनीष, सचिन सैनी, मुकेश तंवर, बनवारी लाल सैनी, अशोक सैनी, रामसिंह, प्रमोद सैनी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles