चूरू में सड़क विकास को मिलेगी नई रफ्तार: सांसद राहुल कस्वां ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, रखीं कई अहम मांगें
चूरू में सड़क विकास को मिलेगी नई रफ्तार: सांसद राहुल कस्वां ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, रखीं कई अहम मांगें
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू संसदीय क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सांसद राहुल कस्वां ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में स्वीकृत सड़क परियोजनाओं के लिए शीघ्र बजट जारी करने, लंबित निर्माण कार्य शुरू करवाने तथा नई आधारभूत संरचना परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान करने की मांग की।
एनएच-709E की री-कार्पेटिंग और चार नए फ्लाईओवर की मांग
सांसद राहुल कस्वां ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-709E (सादुलपुर–पिलानी) का डिफेक्ट लाइबिलिटी पीरियड (DLP) समाप्त हो चुका है। ऐसे में सड़क की स्थिति को देखते हुए आमजन की सुविधा के लिए तत्काल री-कार्पेटिंग कार्य शुरू कराया जाना आवश्यक है।
उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते यातायात और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए चार नए फ्लाईओवर के निर्माण का प्रस्ताव भी रखा। प्रस्तावित फ्लाईओवर निम्न स्थानों पर बनाए जाने की मांग की गई : एनएच-58 पर सालासर–भांगीवाद मार्ग।, चूरू में रामसरा–ऊंटवालिया मार्ग।, सादुलपुर में ढंढ़ाल मार्ग।, लुद्दी झाबर–लुटाना सदासुख मार्ग।
रतनगढ़–फतेहपुर फोरलेन और चूरू रिंग रोड पर जोर
बैठक में सांसद ने राष्ट्रीय राजमार्ग-11 के रतनगढ़–फतेहपुर खंड को फोरलेन बनाने के लिए तैयार की जा रही डीपीआर को शीघ्र पूर्ण कर स्वीकृति देने का आग्रह किया। इसके साथ ही सादुलपुर में एनएच-709E से एनएच-52 (बहल रोड बाईपास) तक प्रस्तावित सड़क परियोजना के लिए बजट स्वीकृत कर निर्माण कार्य शुरू करने तथा चूरू रिंग रोड की डीपीआर प्रक्रिया को गति देकर अंतिम स्वीकृति प्रदान करने की मांग की।
स्वीकृत परियोजनाओं को जल्द शुरू करने की मांग
सांसद राहुल कस्वां ने पहले से स्वीकृत परियोजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारने पर भी जोर दिया। उन्होंने जिन प्रमुख कार्यों का उल्लेख किया, उनमें – एनएच-52 पर बोबासर गांव में सड़क चौड़ीकरण।, सिधमुख से तारानगर ओवरब्रिज तक सर्विस रोड का निर्माण।, एनएच-58 सालासर में राजमार्ग के अंतिम छोर पर नया फ्लाईओवर।, सादुलपुर में पिलानी ओवरब्रिज से रड़वा बाईपास तक फोरलेन सड़क निर्माण शामिल हैं।
फ्लाईओवर और बस स्टैंड पर स्ट्रीट लाइट लगाने का सुझाव
सांसद ने यात्रियों की सुरक्षा और रात्रिकालीन आवागमन को सुगम बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-52 एवं 58 पर स्थित सभी फ्लाईओवर तथा बस स्टैंडों पर आधुनिक स्ट्रीट लाइट लगाने का भी सुझाव दिया।
केंद्रीय मंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद राहुल कस्वां द्वारा रखी गई सभी मांगों और प्रस्तावों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ ही बजट स्वीकृति एवं परियोजनाओं की प्रक्रिया में तेजी लाने का सकारात्मक आश्वासन दिया।
सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से चूरू संसदीय क्षेत्र में सड़क संपर्क बेहतर होगा, यातायात सुगम बनेगा, सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा व्यापार, उद्योग और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2289443


