[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरियाणा बॉर्डर से सटे लीखवा गांव में पुलिस की सीएलजी बैठक, कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर हुआ मंथन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

हरियाणा बॉर्डर से सटे लीखवा गांव में पुलिस की सीएलजी बैठक, कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर हुआ मंथन

हरियाणा बॉर्डर से सटे लीखवा गांव में पुलिस की सीएलजी बैठक, कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर हुआ मंथन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन

पिलानी : पिलानी थाना क्षेत्र के हरियाणा सीमा से सटे लीखवा गांव में पिलानी थानाधिकारी अलका बिश्नोई के नेतृत्व में सीएलजी बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।

पीपली चौकी प्रभारी एसआई सत्यवीर सिंह ने बताया कि हरियाणा बॉर्डर से सटे गांवों की संवेदनशीलता को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बैठक में ग्रामीणों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने, साइबर अपराधों से सावधान रहने तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि अपराधों की रोकथाम में आमजन की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है और पुलिस हर समय जनता के सहयोग के लिए तत्पर है।

बैठक के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया। साथ ही पुलिस ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया।

इस अवसर पर श्री कृष्ण गोशाला अध्यक्ष कैलाश व्यास प्राचार्य दीपचंद लाखवान महिपाल भाम्बू लोकेश पारीक पूर्व सरपंच साधुराम रतन सिंह शेखावत होशियार सिंह राव हरद्वारी राम भंवर सिंह शेखावत राजपाल वर्मा कृष्ण सिंह शेखावत हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह शर्मा कॉन्स्टेबल पवन कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles