अधिवक्ता बनने पर शाहबाज खान का सम्मान, समाज ने बताया युवाओं के लिए प्रेरणा
अधिवक्ता बनने पर शाहबाज खान का सम्मान, समाज ने बताया युवाओं के लिए प्रेरणा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : इंदिरा मेमोरियल स्कूल परिसर में शाहबाज खान के अधिवक्ता बनने पर समाज एवं मित्रों की ओर से अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अतिथियों ने उन्हें पुष्पमाला, स्मृति चिह्न एवं मिठाई भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कायमखानी महासभा के जिला अध्यक्ष मुंशी खान ने की। मुख्य अतिथियों में राजस्थान राजपूत कायमखानी महासभा के प्रदेशाध्यक्ष अब्बास खान राणा, रॉयल विकलांग विकास संस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अख्तर खान रूकनखानी, सेवानिवृत्त रेलवे स्टेशन अधीक्षक आमीन खान तथा इंदिरा मेमोरियल स्कूल के निदेशक हाजी यूसुफ खान शामिल रहे।
वक्ताओं ने कहा कि शाहबाज खान की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने उनके परिश्रम, लगन और ईमानदारी की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सम्मान से अभिभूत शाहबाज खान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सदैव न्याय के मार्ग पर चलकर समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को निष्पक्ष न्याय दिलाने के लिए समर्पित रहेंगे।
इस अवसर पर एडवोकेट जावेद खान, अजीज खान, जब्बार खान, सलीम खान, अकरम खान, रमजान खान, असलम खान, सबीना बानो, अल्लादेई, तैय्यब टेलर, जाकिर खान, के के, महम्मुद खान, के के, मकसूद खान, बबलू तवर, साजिद तेली, सद्दाम चौहान, असलम खान, सद्दाम खान चौहान सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन इकबाल खान कबीरखानी ने किया, जबकि अंत में मुंशी खान ने सभी का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2290010


