[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बड़ागांव में 1-2 अगस्त को होगी ‘एयू बनो चैंपियन’ ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बड़ागांव में 1-2 अगस्त को होगी ‘एयू बनो चैंपियन’ ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता

पोस्टर विमोचन, अंडर-13 व अंडर-17 वर्ग में होंगे कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स मुकाबले

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मुकेश सिंह

बड़ागांव : ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से भानी पब्लिक स्कूल में एयू बैंक के सहयोग से आयोजित होने वाली दो दिवसीय ‘एयू बनो चैंपियन’ ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन किया गया। प्रतियोगिता 1 एवं 2 अगस्त को विद्यालय परिसर में आयोजित होगी।

जोनल सुपरवाइजर सूबेदार आजाद सिंह शेखावत ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 9 बजे होगा। इसमें आसपास के गांवों के खिलाड़ी भाग लेंगे। अंडर-13 और अंडर-17 वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लिए कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। आयोजकों ने खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

Related Articles