शीशराम ओला की जयंती पर अस्पताल में किया फल वितरण
उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम सैनी के नेतृत्व में ओला को दी श्रद्धांजलि
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : कस्बे की जयपुर रोड़ पर स्थित अस्पताल में पूर्व केंद्रीय मंत्री और किसान नेता स्वर्गीय शीशराम ओला की जयंती के अवसर पर अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। यह सेवा कार्य स्थानीय विधायक भगवान राम सैनी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विधायक भगवाना राम सैनी व कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय ओला के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। शेखावाटी के विकास तथा जनसेवा में उनके योगदान को नमन किया।
अस्पताल में बांटे फल, जाना मरीजों का हालचाल
कार्यक्रम के दौरान विधायक भगवाना राम सैनी ने कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों को फल वितरित किए तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान डॉ. अनिमेष गुप्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं व मरीजों के उपचार के संबंध में जानकारी साझा की।
विधायक सैनी ने कहा कि स्वर्गीय शीशराम ओला ने अपना पूरा जीवन किसानों, गरीबों और आम जनता के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनकी जयंती पर मरीजों की सेवा करना ही उनके विचारों पर चलने का सच्चा प्रयास है। इस दौरान डॉ. अनिमेष गुप्ता, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष शिवप्रसाद चेजारा, पूर्वपार्षद शिवदयाल स्वामी, गोविंद वाल्मीकि, पूर्व पंचायत समिति सदस्य किशोर लाल सैनी, राहुल चेजारा, मोहनलाल सैनी, बंटी सैनी, दीपक बागड़ी, मुकेश सैनी, इंद्राज सैनी, भागीरथ सैनी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2290061


