विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर जागरूकता अभियान, रेलवे स्टेशन पर हस्ताक्षर कर दिलाया संकल्प
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने पोस्टर का विमोचन किया, संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर गुरुवार को जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन, राजस्थान महिला कल्याण मंडल और राजस्थान पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत ने मानव तस्करी रोकथाम संबंधी जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया।
राजावत ने कहा कि मानव तस्करी गंभीर अपराध है और इसकी रोकथाम के लिए पुलिस, प्रशासन, सामाजिक संस्थाओं व आमजन की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। इसके बाद झुंझुनूं रेलवे स्टेशन पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर यात्रियों को मानव तस्करी के दुष्परिणाम और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एएचटीयू, रेलवे और राजस्थान महिला कल्याण मंडल के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2290108


