[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विनायक हॉस्पिटल मार्ग पर 30 फीट सड़क चौड़ाईकरण शुरू, मास्टर प्लान के अनुसार हुई निशानदेही


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

विनायक हॉस्पिटल मार्ग पर 30 फीट सड़क चौड़ाईकरण शुरू, मास्टर प्लान के अनुसार हुई निशानदेही

केला गोदाम से गहलोत मोटर्स तक हटेंगे अतिक्रमण, नगर परिषद ने विकास कार्यों में सहयोग की अपील की

सीकर : शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर परिषद ने विनायक हॉस्पिटल मार्ग पर 30 फीट सड़क चौड़ाईकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा के निर्देश पर बसंत विहार से पूर्व दिशा में केला गोदाम होते हुए गहलोत मोटर्स तक मास्टर प्लान एवं जोनल प्लान के अनुरूप सड़क की निशानदेही की गई।

नगर परिषद की टीम ने प्रस्तावित मार्ग में आने वाले अवैध निर्माण और अतिक्रमणों का चिन्हांकन किया। कार्रवाई के दौरान सहायक नगर नियोजक नरेंद्र कुमार नट, सहायक अभियंता विकास मिश्रा, कनिष्ठ अभियंता दीपिका पारीक, निधि चौधरी, जोन निरीक्षक, नगर परिषद का प्रवर्तन दस्ता तथा पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।

वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा कि शहर की प्रमुख सड़कों का चरणबद्ध चौड़ाईकरण किया जा रहा है, ताकि वर्तमान के साथ भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को भी पूरा किया जा सके। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सार्वजनिक मार्ग में आने वाले निर्माण स्वेच्छा से हटाकर शहर के सुनियोजित विकास में सहयोग करें।

नगर परिषद ने स्पष्ट किया कि मास्टर प्लान के अनुरूप सड़क चौड़ाईकरण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles