[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान संपर्क पोर्टल के लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करें: कलेक्टर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान संपर्क पोर्टल के लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करें: कलेक्टर

राजस्थान संपर्क पोर्टल के लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करें: कलेक्टर

झुंझुनूं : जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों, फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं, ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों सहित विभिन्न विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का नियमानुसार और समयबद्ध निस्तारण कर परिवादियों को शीघ्र राहत प्रदान की जाए। उन्होंने दो या अधिक विभागों से जुड़े मामलों में आपसी समन्वय से कार्रवाई करने तथा छह माह से अधिक पुराने प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए।

बैठक में ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों की प्रगति के साथ विभिन्न विभागों की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका, समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. पवन पूनिया, एसीईओ रामनिवास सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles