[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिता की स्मृति में केडिया परिवार ने लगाई आरओ प्याऊ, राहगीरों को मिलेगा शुद्ध एवं शीतल पेयजल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पिता की स्मृति में केडिया परिवार ने लगाई आरओ प्याऊ, राहगीरों को मिलेगा शुद्ध एवं शीतल पेयजल

गुरु पूर्णिमा पर स्व. रमेश केडिया की स्मृति में हुआ लोकार्पण

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ आजाद अहमद खान 

खेतड़ी नगर : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्वर्गीय रमेश केडिया की पुण्य स्मृति में केडिया परिवार द्वारा केसीसी न्यू मार्केट के समीप आरओ फिल्टर युक्त आधुनिक प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस जनहितैषी पहल से राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को वर्षभर शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी के कार्यपालक निदेशक पुरुषोत्तम दास बोहरा रहे, जबकि अध्यक्षता स्व. रमेश केडिया की धर्मपत्नी शकुंतला केडिया ने की। विशिष्ट अतिथियों में महाप्रबंधक वी.के. इंद्रा, जयंत मुखोपाध्याय, भूपेश बंबोरिया, विपिन शर्मा, समाजसेवी हरीराम गुर्जर एवं मुन्नालाल जैदिया शामिल रहे। अतिथियों ने फीता काटकर आरओ प्याऊ का विधिवत लोकार्पण किया।

मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम दास बोहरा ने कहा कि “प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा धर्म और पुण्य का कार्य है।” उन्होंने कहा कि टाउनशिप में सार्वजनिक प्याऊ की कमी के कारण राहगीरों को विशेषकर गर्मी के दिनों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाता था। ऐसे में केडिया परिवार की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायी है।

उन्होंने बताया कि स्व. रमेश केडिया की धर्मपत्नी शकुंतला केडिया की प्रेरणा से उनके पुत्र संजय केडिया, अजय केडिया, राहुल केडिया तथा पुत्रवधुएं रचना केडिया एवं जीविका ने अपने पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ते हुए यह सराहनीय कार्य किया है।

व्यापारियों ने रखीं जनहित की मांगें

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय व्यापारियों ने प्याऊ के दोनों ओर सुरक्षा रेलिंग लगाने तथा टाउनशिप के जर्जर पार्कों को गोठड़ा ग्राम पंचायत को हस्तांतरित करने के लिए एनओसी जारी करने की मांग रखी। इस पर कार्यपालक निदेशक पुरुषोत्तम दास बोहरा ने दोनों मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जनसेवा की भावना की सराहना

इस अवसर पर वी.के. इंद्रा, सवाईसिंह सिराथना, हरीराम गुर्जर, विपिन शर्मा एवं मुन्नालाल जैदिया ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए केडिया परिवार की जनसेवा की भावना की मुक्तकंठ से सराहना की। कार्यक्रम के अंत में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों की देखभाल का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन संजय जिंद्रंड ने किया, जबकि सरिता ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे गणमान्य नागरिक

इस अवसर पर सुरेश कानोडिया, ढाणा सरपंच विकास सैनी, प्रभु सैनी, जुगल किशोर सैनी, रविंद्र फौजी, डॉ. प्रमोद गुर्जर, अभिषेक पारीक, राजेश डांडेल, अश्वनी गुरावड़िया, हसरत हुसैन, धर्मपाल कुमावत, यूसुफ अली, महेश अग्रवाल, बाबूलाल अग्रवाल, श्यामसिंह चौहान, जितेंद्र सोनी, राजकुमार बाड़ेटिया, रमेश पांडे, आलोक जैदिया, अरविंद, दीपक मोदी, नवाब अली, विमल शर्मा, प्रमोद स्वामी, नासिर हुसैन, घनश्याम दास, आतनेश नालपुरिया, मुकेश अग्रवाल, शंकर दत्त तिवाड़ी, नरेश मीणा, राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles