[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खरबासों की ढाणी में बिजली लाइन बिछाने को लेकर विवाद:किसानों का सरकारी संपत्ति को नुकसान का आरोप, कनिष्ठ अभियंता बोले- समस्याएं सुलझाई जाएंगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खरबासों की ढाणी में बिजली लाइन बिछाने को लेकर विवाद:किसानों का सरकारी संपत्ति को नुकसान का आरोप, कनिष्ठ अभियंता बोले- समस्याएं सुलझाई जाएंगी

खरबासों की ढाणी में बिजली लाइन बिछाने को लेकर विवाद:किसानों का सरकारी संपत्ति को नुकसान का आरोप, कनिष्ठ अभियंता बोले- समस्याएं सुलझाई जाएंगी

गुढ़ागौड़जी : हुक्मपुरा गांव की खरबासों की ढाणी में प्रस्तावित सोलर प्लांट के लिए बिजली लाइन बिछाने के कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया। किसानों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि निजी कंपनी द्वारा बिना आवश्यक अनुमति के सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए मनमाने ढंग से कार्य किया जा रहा है।

किसानों ने कहा कि सोलर प्लांट का निर्माण एक निजी कंपनी द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की मिलीभगत से बिना विधिवत अनुमति लिए लाइन बिछाई जा रही है, जिससे किसानों की फसलों और बिजली व्यवस्था को नुकसान पहुंचा है।

ग्रामीणों ने कहा कि कार्य के दौरान बिना शटडाउन लिए चालू लाइन के तार काट दिए गए, जिससे कई स्थानों पर फॉल्ट आए और किसानों के उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। किसान सतवीर खरबास ने बताया कि उनके क्षेत्र के चार ट्यूबवेल और 18 घरेलू बिजली कनेक्शनों की लाइन काट दी गई। साथ ही सरकारी बिजली लाइन के पोल उखाड़कर गिरा दिए गए।

ग्रामीणों ने बिजली लाइन के पोल उखाड़कर गिराने का आरोप लगाया।
ग्रामीणों ने बिजली लाइन के पोल उखाड़कर गिराने का आरोप लगाया।

ग्रामीणों ने आगे बताया कि ने जब इसका विरोध किया तो ठेकेदार के कर्मचारियों ने अभद्र व्यवहार किया। सूचना मिलने पर गुढ़ागौड़जी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक संबंधित कर्मचारी वहां से चले गए। ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि चालू लाइन में तार काटने के कारण उनके बिजली उपकरण जल गए, जिससे आर्थिक नुकसान हुआ है। लोगों ने संबंधित ठेकेदार जाकिर बिना वैध फर्म के क्षेत्र में कार्य करने का आरोप लगाया।

ग्रामीणों ने आगे कहा कि ठेकेदार के कर्मचारियों ने पहले से लगी 11 केवी लाइन एवं घरेलू कनेक्शनों के तार हटाकर सड़क सीमा में पोल और लोहे के टावर स्थापित कर दिए, जबकि इसके लिए पीडब्ल्यूडी से अनुमति नहीं ली गई। इससे भविष्य में दुर्घटना की आशंका भी जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि निजी कंपनी यह कार्य करा रही है। कंपनी के प्रतिनिधि अनिल मौके पर पहुंचे और आश्वासन देकर चले गए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस संबंध में बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता संदीप घायल ने कहा कि उपभोक्ता को जो समस्याएं है उसे प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।

Related Articles