45 टन अवैध बजरी से भरा ट्रेलर जब्त:ड्राइवर गिरफ्तार, खेतड़ी पुलिस की कार्रवाई
45 टन अवैध बजरी से भरा ट्रेलर जब्त:ड्राइवर गिरफ्तार, खेतड़ी पुलिस की कार्रवाई
खेतड़ी : खेतड़ी पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देर शाम एक ट्रेलर जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने 45 टन अवैध बजरी बरामद की और ट्रेलर के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी बुद्धि प्रसाद ने बताया कि खेतड़ी के खनन क्षेत्र में अवैध खनन रोकने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि खनन क्षेत्र से अवैध रूप से बजरी भरकर ट्रेलर लाए जा रहे हैं।
नाकाबंदी के दौरान पकड़ा ट्रेलर
पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने मेहाड़ा से खेतड़ी की ओर आने वाली सड़क पर निजामपुर मोड़ चोटी के सामने नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान खनन क्षेत्र से आ रहे वाहनों की जांच की गई। बसई की ओर से आ रहे एक डंपर को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें अवैध रूप से बजरी भरी हुई पाई गई। पुलिस ने ड्राइवर ढाणी लगरिया वाली तन चिरानी निवासी विक्रम से पूछताछ की, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने अवैध खनन कर बजरी ले जाने के आरोप में ट्रेलर को जब्त कर लिया। ट्रेलर में भरी 45 टन बजरी भी बरामद की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2286338


