[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेहाड़ा बालिका आवासीय स्कूल में पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम:साइबर अपराध, महिला सुरक्षा पर दी जानकारी, हेल्पलाइन नंबर भी बताए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मेहाड़ा बालिका आवासीय स्कूल में पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम:साइबर अपराध, महिला सुरक्षा पर दी जानकारी, हेल्पलाइन नंबर भी बताए

मेहाड़ा बालिका आवासीय स्कूल में पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम:साइबर अपराध, महिला सुरक्षा पर दी जानकारी, हेल्पलाइन नंबर भी बताए

खेतड़ी : खेतड़ी के मेहाड़ा स्थित देवनारायण राजकीय बालिका आवासीय स्कूल में पुलिस ने एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्राओं और स्टाफ को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और नए कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

छात्रों के कानून और सुरक्षा उपाय बताए

थानाधिकारी रामनारायण चोयल और उनकी टीम ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्रदान की। इसका उद्देश्य छात्रों को कानूनों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना था।

साइबर क्राइम के बारे में बताते हुए कहा गया कि ये कंप्यूटर, मोबाइल और इंटरनेट की मदद से किया जाने वाला एक गैरकानूनी कार्य है। इसमें फर्जी मैसेज भेजना, सिस्टम चुराना या ब्लॉक करना और ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसे अपराध शामिल हैं। इससे बचने के लिए सभी को सतर्क रहने की सलाह दी गई।

छात्रों को ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बारे में भी समझाया गया। उन्हें बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति अनुचित व्यवहार करता है या असहज महसूस कराता है, तो इसकी जानकारी बिना किसी भय या संकोच के तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षकों या पुलिस को दें। बच्चों को पोक्सो अधिनियम के प्रावधानों से भी अवगत कराया गया, जिसमें बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों को गंभीर और दंडनीय बताया गया।

महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर बताए

कार्यक्रम में राजकॉप सिटीजन ऐप के उपयोग और उसकी विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही, महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, महिला गरिमा हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन, आपातकालीन हेल्पलाइन और साइबर क्राइम हेल्पलाइन के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

थानाधिकारी ने उपस्थित लोगों से अपील अपने आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराधी के दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना देकर अपराध रोकने में सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर स्कूल में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

इस मौके पर स्कूल प्राचार्य विधा रोहिश्व, संदीप कुमार, प्रवीण कुमार, नवीन कुमार, विजयपाल, सज्जन कुमार, अनिल कुमार, विजेश कुमार, नेहा, संतोष, सविता सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles