[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के मखनदास आश्रम में गुरु पूर्णिमा समारोह:विधायक ने सीएम का वंदन पत्र सौंपा, पौधारोपण किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के मखनदास आश्रम में गुरु पूर्णिमा समारोह:विधायक ने सीएम का वंदन पत्र सौंपा, पौधारोपण किया

खेतड़ी के मखनदास आश्रम में गुरु पूर्णिमा समारोह:विधायक ने सीएम का वंदन पत्र सौंपा, पौधारोपण किया

खेतड़ी : खेतड़ी के ऐतिहासिक पन्ना शाह तालाब स्थित मखनदास महाराज आश्रम में बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु वंदना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

मुख्यमंत्री का वंदन पत्र सौंपा

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर थे। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री का वंदन पत्र आश्रम के संत महात्माओं को भेंट किया। विधायक ने भारतीय संस्कृति में गुरु के सर्वोच्च स्थान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु के मार्गदर्शन से ही समाज में ज्ञान, संस्कार और नैतिक मूल्यों का विकास होता है। उन्होंने सभी से गुरुजनों के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

उपखंड स्तर पर हुआ पौधारोपण कार्यक्रम

इसी अवसर पर उपखंड स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। विधायक धर्मपाल गुर्जर सहित उपस्थित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने आश्रम परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। वक्ताओं ने बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण को समय की आवश्यकता बताया।

श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद बांटा

कार्यक्रम के दौरान संतों का सम्मान किया गया तथा गुरु महिमा पर आधारित प्रवचन और भजन प्रस्तुत किए गए, जिससे आश्रम परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर एसडीएम सुनील कुमार चौहान, ज्योति भारद्वाज, जिला महामंत्री निखिल शर्मा, डॉ सोमदत्त भगत, थानाधिकारी बुद्धि प्रसाद, पूर्व प्रधान मदन लाल गुर्जर, प्रदीप सुरोलिया, नगेन्‍द्र सोढा, पवन कुमार भार्गव, विजेन्‍द्र सैनी, कैलाश चंद, नंदकिशोर चौकड़ीवाला, रजत कुमार, अभिषेक कुमार, सुनील सैनी, बिमला, संतोष, संतरा देवी, निर्मला देवी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles