भैंसलानी जोहड़ी में सड़ा-गला शव मिला:5 दिन पुराना बताया, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका
भैंसलानी जोहड़ी में सड़ा-गला शव मिला:5 दिन पुराना बताया, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के चंवरा गांव स्थित भैंसलानी जोहड़ी में बुधवार को अज्ञात व्यक्ति का सड़ी-गली अवस्था में शव मिला। शव इतनी खराब हालत में था कि उस पर कीड़े पड़ चुके थे। प्रारंभिक जांच में यह शव चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है।
4 से 5 दिन पुराना बताया शव
भैंसलानी जोहड़ी में सरकारी स्कूल के पीछे से हीरवाना गांव जाने वाले कच्चे रास्ते से करीब 15 फीट की दूरी पर शव पड़ा मिला। यह स्थान गुढ़ागौड़जी जाने वाले स्टेट हाईवे से लगभग 50 मीटर दूर है। स्थानीय लोगों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।
शव की पहचान नहीं हो सकी
सूचना मिलते ही गुढ़ागौड़जी थाना अधिकारी इंद्रप्रकाश यादव पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की जांच शुरू कर दी है तथा मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए
ग्रामीणों का कहना है कि शव की स्थिति और घटनास्थल को देखकर मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। उनका अनुमान है कि अज्ञात व्यक्ति की कहीं और हत्या करने के बाद शव यहां लाकर फेंका गया हो सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी तक हत्या या किसी अन्य कारण की पुष्टि नहीं की है।
पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से प्रभावी गश्त और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2286318


