जसरापुर में गुरु पूर्णिमा पर महंत का सम्मान:तहसीलदार और विकास अधिकारी ने भेट किया सीएम का शुभकामना संदेश
जसरापुर में गुरु पूर्णिमा पर महंत का सम्मान:तहसीलदार और विकास अधिकारी ने भेट किया सीएम का शुभकामना संदेश
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर में बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महंत विजयदास का सम्मान किया गया। यह सम्मान सरकार की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संतों, महंतों और धर्मगुरुओं के सम्मान कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम जसरापुर स्थित कान्हूदास आश्रम अस्थल मंदिर में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर खेतड़ी तहसीलदार सुभाष चंद्र कुल्हारी और विकास अधिकारी महेन्द्र कुमावत ने महंत विजयदास को अंगवस्त्र, दुपट्टा और माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्हें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा भेजा गया गुरु पूर्णिमा का शुभकामना संदेश, श्रीफल, मिठाई और 2100 रुपए की दक्षिणा भी भेंट की गई।
मुख्यमंत्री के संदेश में गुरु पूर्णिमा को भारतीय संस्कृति, ज्ञान, संस्कार और गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का पावन पर्व बताया गया। संदेश में महंत विजयदास के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और लोककल्याणकारी मार्गदर्शन की कामना करते हुए गुरु परंपरा के संरक्षण और आध्यात्मिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।
तहसीलदार सुभाष चंद्र कुल्हारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेशभर के संतों और महंतों का सम्मान किया जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से कान्हूदास आश्रम पहुंचकर महंत विजयदास को सम्मानित किया गया। विकास अधिकारी महेंद्र कुमावत ने कहा कि गुरु भारतीय संस्कृति के आधार स्तंभ हैं और उनके सम्मान से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।
इस कार्यक्रम में राजेश जलन्द्रा, प्रभुदयाल, संजय दास, रमेश सैनी, हनुमान सिंह, राजू गुर्जर, जितेंद्र कुमावत, प्रेम शंकर, फकीर दास, रामसिंह सहित कई श्रद्धालु और ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2286357


