[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पोलोग्राउंड से रामपुरा रोड तक 40 फीट सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू, वार्डवासियों ने स्वेच्छा से हटाया अतिक्रमण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पोलोग्राउंड से रामपुरा रोड तक 40 फीट सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू, वार्डवासियों ने स्वेच्छा से हटाया अतिक्रमण

पोलोग्राउंड से रामपुरा रोड तक 40 फीट सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू, वार्डवासियों ने स्वेच्छा से हटाया अतिक्रमण

सीकर : शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद सीकर ने सोमवार को पोलोग्राउंड स्थित झूलेलाल मंदिर से रामपुरा रोड तक 40 फीट सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू कर दिया।

नगर परिषद द्वारा पूर्व में नियमानुसार अतिक्रमण चिन्हांकन की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद क्षेत्र के वार्डवासियों और संपत्ति धारकों ने सकारात्मक सहयोग करते हुए स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण हटा दिए, जिससे सड़क चौड़ीकरण का कार्य बिना किसी बाधा के प्रारंभ हो सका।

वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने बताया कि नगर परिषद शहर के मास्टर प्लान के अनुरूप सड़क चौड़ीकरण और यातायात सुधार कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कर रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि शहर के विकास और जनहित के कार्यों में इसी तरह सहयोग करते रहें, ताकि बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

नगर परिषद ने वार्डवासियों की जनसहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक सहयोग से ही शहर का सुनियोजित विकास संभव है। सड़क चौड़ीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में यातायात अधिक सुगम होगा और लोगों को जाम व आवागमन की समस्याओं से राहत मिलेगी।

Related Articles