[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गांजा तस्कर के ठिकाने पर पुलिस की रेड, 1.924 किग्रा नशीला पदार्थ जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गांजा तस्कर के ठिकाने पर पुलिस की रेड, 1.924 किग्रा नशीला पदार्थ जब्त

एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाया गया विशेष अभियान, वार्ड नं. 20 में दबिश देकर आरोपी महावीर प्रसाद को किया रंगे हाथों गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : कस्बे में पैर पसार रहे अवैध मादक पदार्थों के काले कारोबार पर सोमवार को थाना पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वार्ड नंबर 20 में एक रिहायशी मकान पर अचानक दबिश देकर 1.924 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। मौके से पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोपी महावीर प्रसाद पुत्र गंगाराम को गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल
मिली जानकारी के अनुसार झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के ‘ड्रग्स फ्री जिला’ अभियान के तहत वृताधिकारी सुगन सिंह के सुपरविजन और थानाधिकारी रामपाल मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था।

पुलिस थाना उप-निरीक्षक ओमप्रकाश को मुखबिर खास से बेहद सटीक सूचना मिली कि आरोपी महावीर प्रसाद अपने घर से अवैध गांजे की सप्लाई कर रहा है। सूचना की गोपनीयता और गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए आरोपी के घर को चारों तरफ से घेर लिया।

मकान की तलाशी में खुला राज
पुलिस की अचानक हुई इस रेड से आरोपी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। जब उप-निरीक्षक ओमप्रकाश ने मय जाप्ता मकान की गहनता से तलाशी ली, तो वहां छिपाकर रखा गया 1.924 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने नशीले पदार्थ को तुरंत जब्त करते हुए आरोपी महावीर प्रसाद को मौके पर ही धर दबोचा। पुलिस अब आरोपी से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह यह गांजा कहां से लाता था और किसे सप्लाई करने वाला था। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी रामपाल मीणा, उप-निरीक्षक ओमप्रकाश, हैड कांस्टेबल शुभकरण, कांस्टेबल अमित, अनिल सिंह, चालक थानेश्वर की विशेष व सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles