ग्राम पंचायत बालेरा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला आयुष चिकित्सा का लाभ
ग्राम पंचायत बालेरा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला आयुष चिकित्सा का लाभ
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : आयुष विभाग द्वारा ग्रामीण सेवा शिविरों की श्रृंखला के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत बालेरा में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर जोशी ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं आवश्यक आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया।
शिविर के दौरान मौसमी बीमारियों, जीवनशैली संबंधी रोगों तथा स्वास्थ्य संरक्षण के विषय में लोगों को जागरूक किया गया। ग्रामीणों ने आयुष चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया तथा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया। इस अवसर पर कंपाउंडर अभिषेक ने शिविर के सफल संचालन में सहयोग करते हुए औषधि वितरण एवं अन्य व्यवस्थाओं का दायित्व निभाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2283094


