घंडावा में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मजदूर का शव:शरीर पर चोट के निशान; रविवार सुबह घर से निकला था मृतक
घंडावा में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मजदूर का शव:शरीर पर चोट के निशान; रविवार सुबह घर से निकला था मृतक
पिलानी : झुंझुनूं जिले के पिलानी थाना क्षेत्र के घंडावा गांव में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार घंडावा निवासी दोदराम कोठारी रविवार सुबह घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। सोमवार सुबह गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित जाव में उनका शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पिलानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।
शरीर पर मिले चोट के निशान
प्रारंभिक जांच में मृतक के चेहरे, पेट और पैरों पर चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल मृतक के घर से करीब 200 मीटर दूर बताया गया है। शव मिलने के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई।
मृतक के बड़े भाई रामेश्वर ने बताया कि दोदराम खेतों में मजदूरी करते थे। रविवार सुबह घर से निकलने के बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। हालांकि, उन्होंने किसी विशेष व्यक्ति पर संदेह नहीं जताया है। दोदराम अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
पिलानी थानाधिकारी अलका विश्नोई ने बताया कि पुलिस ने शव को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। एफआईआर के आधार पर मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2282876


