तनिष्क शोरूम लूटकांड की जांच तेज, जयपुर रेंज आईजी पहुंचे सीकर; 14 टीमें बदमाशों की तलाश में जुटीं
तनिष्क शोरूम लूटकांड की जांच तेज, जयपुर रेंज आईजी पहुंचे सीकर; 14 टीमें बदमाशों की तलाश में जुटीं
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : सिल्वर जुबली रोड स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में लूट के प्रयास और फायरिंग की वारदात के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शुक्रवार को जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश स्वयं घटनास्थल पहुंचे और मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 14 विशेष टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात में छह बदमाश शामिल थे, जो बाइक पर सवार होकर आए थे। बदमाशों के पास हथियार भी थे और उन्होंने वारदात के दौरान फायरिंग की। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर उनकी तलाश में जुटी है।
आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि पूरे जिले में नाकाबंदी कराई गई है। इसके अलावा आसपास के जिलों और राजस्थान पुलिस के नेटवर्क के माध्यम से भी आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी विशेष गैंग की संलिप्तता को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत, सीओ सिटी विजयपाल, सदर थाना अधिकारी पवन चौबे, कोतवाली थाना अधिकारी सुनील जांगिड़ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। फिलहाल बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2280862


