ईडब्ल्यूएस आरक्षण की मांग को लेकर 9 अगस्त को जयपुर की स्वर्ण पंचायत में जुटेंगे विप्रबंधु
विप्र फाउंडेशन जिलेभर में चलाएगा जनसंपर्क अभियान
झुंझुनूं : शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित जोशी भवन में रविवार कों विप्र फाउंडेशन की बैठक संरक्षक राजेन्द्र जोशी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को राजनीतिक प्रतिनिधित्व तथा ईडब्ल्यूएस आयोग के गठन की मांग को लेकर झुंझुनूं जिले से बड़ी संख्या में विप्र बंधु 9 अगस्त को जयपुर के सूर्य सिटी मैदान में आयोजित स्वर्ण पंचायत में भाग लेंगे। जिला संयोजक उमाशंकर महमिया ने बताया कि इसके लिए जिलेभर में जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिकाधिक समाज बंधुओं से जयपुर पहुंचने का आह्वान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ईडब्ल्यूएस के अधिकारों को लेकर जिले में सबसे पहले विप्र फाउंडेशन ने संगठित रूप से आंदोलन शुरू किया था तथा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर के माध्यम से ज्ञापन भी भेजा गया था। संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया ने बताया कि जिला अध्यक्ष कमलकांत शर्मा एवं जिला संयोजक उमाशंकर महमिया के नेतृत्व में व्यापक जन संपर्क अभियान चलाया जाएगा।
जयपुर में आयोजित महापंचायत में ब्राह्मण, राजपूत, वैश्य सहित सर्व समाज के प्रतिनिधि ईडब्ल्यूएस के अधिकारों और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर आगे की रणनीति तय करेंगे। बैठक में संरक्षक एड. सुशील कुमार जोशी, महामंत्री वशिष्ठ कुमार शर्मा, मंत्री एड. नीरज शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश सहल, गोपीराम पुरोहित, अमृत जोशी, गिरधर गोपाल बावलिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाज बंधु उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2280802


