चिड़ावा में युवक से मारपीट कर 3.65 लाख रुपए लूटे:घर में घुसकर पत्नी-भाभी पर किया हमला, पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद का आरोप
चिड़ावा में युवक से मारपीट कर 3.65 लाख रुपए लूटे:घर में घुसकर पत्नी-भाभी पर किया हमला, पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद का आरोप
चिड़ावा : चिड़ावा में पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद को लेकर एक युवक से मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कैम्पर गाड़ी में सवार कुछ युवकों ने एक युवक को रास्ते में रोककर ₹3.65 लाख नकद और उसकी घड़ी छीन ली। इसके बाद हमलावरों ने युवक के घर पर भी हमला कर उसकी पत्नी और भाई की पत्नी से मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घायलों का मेडिकल कराया गया है।
कैंपर गाड़ी ने बाइक का रास्ता रोका
पीड़ित विक्रम सिंह (पुत्र श्रीचंद) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया- वह एक खल की दुकान पर काम करता है। रविवार सुबह करीब 6:30 बजे जब वह घर से दुकान जा रहा था, तब अनाज मंडी के पास अरड़ावता रोड पर एक कैम्पर गाड़ी ने उसकी मोटरसाइकिल को रोक लिया।

पांच युवकों ने की बेरहमी से मारपीट
विक्रम सिंह के अनुसार, कैम्पर गाड़ी में पांच युवक सवार थे। उन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए गाड़ी की नंबर प्लेट पर कपड़ा बांध रखा था। पीड़ित ने मुख्य हमलावर के रूप में अपने ताऊ के लड़के नरेश कुमार (पुत्र रोहताश कुमार) की पहचान की है, जबकि अन्य हमलावर अज्ञात हैं। आरोप है कि इन युवकों ने सरिया और लोहे के पाइपों से विक्रम सिंह के साथ बेरहमी से मारपीट की।
पीड़ित ने बताया कि उसके पास दुकान के मालिक द्वारा दिए गए ₹3,65,000 नकद और उसकी हाथ की घड़ी थी। हमलावर ये सभी सामान जबरन छीनकर ले गए। ये पैसे किसी पार्टी को देने या बस के माध्यम से भेजने के लिए रखे गए थे।
घर पर भी किया हमला
घटना के करीब आधे घंटे बाद, कथित हमलावरों ने विक्रम सिंह के घर पर भी धावा बोल दिया। घर पर मौजूद उसकी पत्नी और भाई की पत्नी के साथ भी सरिया व पाइपों से मारपीट की गई।
लंबे समय से चल रहा विवाद
पीड़ित परिवार ने बताया कि उनका हमलावरों के साथ लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है, जिसके कारण रास्ते की समस्या भी बनी हुई है। चिड़ावा थानाधिकारी (सीआई) लक्ष्मीचंद वर्मा ने पुष्टि की कि मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों का मेडिकल कराने के बाद जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तारी होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2280007


