[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर युवा कांग्रेस ने मनाया जश्न:कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर युवा कांग्रेस ने मनाया जश्न:कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर युवा कांग्रेस ने मनाया जश्न:कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई

चूरू : चूरू में शनिवार शाम युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने लोहिया कॉलेज के सामने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ खान ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को युवाओं की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह युवाओं के संघर्ष का परिणाम है।

खान ने बताया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को लेकर छात्र व युवा संगठन आंदोलन कर रहे थे। इस दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था, जिसका पूरे देश में विरोध हुआ। कांग्रेस और युवा शक्ति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी।

शनिवार दोपहर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर अनीश खान, अमन दाधीच, सुरेंद्र मेघवाल, पुलकित चौधरी, मोहसिन खान, शिवा सैनी, राकेश मेघवाल, यशस्वी गौड़ और सूफियान खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles