[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेकाबू कार ने 8 साल के मासूम को कुचला:सड़क क्रॉस करते समय उड़ाया; आधे घंटे हाईवे पर पड़ा रहा शव; साथी ने भाग कर परिजनों को बताया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बेकाबू कार ने 8 साल के मासूम को कुचला:सड़क क्रॉस करते समय उड़ाया; आधे घंटे हाईवे पर पड़ा रहा शव; साथी ने भाग कर परिजनों को बताया

बेकाबू कार ने 8 साल के मासूम को कुचला:सड़क क्रॉस करते समय उड़ाया; आधे घंटे हाईवे पर पड़ा रहा शव; साथी ने भाग कर परिजनों को बताया

झुंझुनूं : झुंझुनूं में काले रंग किआ कार ने 8 साल से मासूम को कुचल दिया। रविवार के दिन वो अपने दोस्त के साथ घूमने निकला था। सड़क क्रॉस करते समय तेज रफ्तार कार ने मासूम को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर मौत हो गई। उसके दोस्त ये देख डर गया, मौके से भागा और उसके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और सड़क जाम कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इसके बाद पुलिस की समझाइश पर माने। हादसा रविवार सुबह 9.30 बजे हुआ। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

सड़क पार करते समय टक्कर मारी

दरअसल, 8 साल का रेहान और उसका दोस्त रविवार की छुट्टी होने की वजह से घर के पास घूमने के लिए निकले थे। दोनों सड़क पार करके दूसरी ओर जा रहे थे। हरियाणा नंबर की एक काले रंग की तेज रफ्तार किआ (Kia) कार ने रेहान को अपने चपेट में ले लिया। जबकि उसका दोस्त बच्चा डरकर भाग गया और घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

पिता का नाम सद्दाम लीलगर है। रेहान चार भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। अंसारी कॉलोनी का रहने वाला था। प्रत्यक्षदर्शियों और मौके पर मौजूद नगर परिषद के डंपिंग यार्ड के चालक राजेश के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चे का पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया।

दोस्त ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी

रेहान के सा​थ उसका एक दोस्त भी था। हादसा होते ही दूसरा बच्चा डरकर भाग गया। घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर रास्ता जाम कर दिया और प्रदर्शन किया। करीब 20 मिनट तक विरोध जारी रहा। ​सूचना पर डिप्टी एसपी गोपाल ढाका और शहर कोतवाल श्रवण कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने समझाइश और कड़ी मशक्कत के जाम खुलवाया।

ड्राइवर को गिरफ्तार करने की मांग

स्थानीय लोगाें की मदद से बच्चे के शव को पिकअप में रखकर बीडीके अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। अस्पताल और मॉर्च्युरी के बाहर परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ​परिजनों और स्थानीय लोगों ने मांग की है कि आरोपी कार चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।

हादसे के बाद रेहान का शव सड़क पर पड़ा रहा। जिसके कारण लोगों की भीड़ जमा हो गई।
हादसे के बाद रेहान का शव सड़क पर पड़ा रहा। जिसके कारण लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई
मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई
डिप्टी एसपी गोपाल ढाका और कोतवाल श्रवण कुमार मौके पर पहुंचे।
डिप्टी एसपी गोपाल ढाका और कोतवाल श्रवण कुमार मौके पर पहुंचे।
रेहान के साथ मौजूद बच्चे ने कोतवाल को सारी घटना की जानकारी दी।
रेहान के साथ मौजूद बच्चे ने कोतवाल को सारी घटना की जानकारी दी।
शव को बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
शव को बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

Related Articles