नेहरू मार्केट में बिछड़ी चार वर्षीय मासूम को पुलिस ने मां से मिलाया
नेहरू मार्केट में बिछड़ी चार वर्षीय मासूम को पुलिस ने मां से मिलाया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : शहर के व्यस्त नेहरू मार्केट में शनिवार को चार वर्षीय एक मासूम बच्ची अपनी मां से बिछड़ गई। रोती हुई बच्ची को देखकर स्थानीय दुकानदारों ने उसे सुरक्षित अपने पास रखा और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
सूचना मिलते ही कालिका टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची को संभालते हुए उसका नाम-पता जानने का प्रयास किया और बाजार में उसकी मां की तलाश शुरू की। कुछ ही देर में पुलिस ने बच्ची की मां को खोज निकाला और मासूम को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।
बच्ची को सुरक्षित पाकर मां ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। घटना के बाद नेहरू मार्केट के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने झुंझुनूं पुलिस एवं कालिका टीम की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बच्चों का विशेष ध्यान रखें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2278687


