दिल्ली घटना के विरोध में 28 जुलाई को सरदारशहर से 200 अधिवक्ता करेंगे दिल्ली कूच
बार संघ का छात्रों के समर्थन में ऐलान, बोले - लोकतांत्रिक अधिकारों पर बल प्रयोग अस्वीकार्य
सरदारशहर : दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में सरदारशहर बार संघ ने छात्रों के समर्थन का ऐलान किया है। बार संघ ने 28 जुलाई को करीब 200 अधिवक्ताओं एवं विकास मंच के समर्थकों के दिल्ली कूच की घोषणा की है।
बार संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान बल प्रयोग के बजाय संवाद और संवेदनशीलता से किया जाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि सरदारशहर से अधिवक्ताओं और विकास मंच के समर्थकों का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में आयोजित विरोध कार्यक्रम में भाग लेकर छात्रों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त करेगा। साथ ही सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने, संवाद स्थापित करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2276984


