जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में झुंझुनूं में धरना, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में झुंझुनूं में धरना, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध सभा आयोजित की। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपनी बात रखने का अधिकार है और उनकी आवाज दबाने का प्रयास उचित नहीं है।
वक्ताओं ने मांग की कि आंदोलन के दौरान दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएं तथा कथित कार्रवाई के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। कार्यक्रम के दौरान आंदोलन में जान गंवाने का दावा की गई एक छात्रा को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
धरना-सभा को बजरंग लाल एडवोकेट, रामनिवास बेनीवाल, महेंद्र चारावास, इमरान बडगूजर, मालीराम वर्मा, मनीराम देवरोड़, लीलाधर डिगरवाल, शुभकरण महला, फुलचंद बुडानिया, महताब सिंह, डॉ. जगदीश बरवड़, डॉ. सम्पत बारूपाल, युनूस अली भाटी, किशनलाल नायक और कपिल आर्य सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2276984


