डलोद में सहकारी समिति का गोदाम भवन जर्जर:आम रास्ते पर लोगों को खतरा, प्रशासन से ढहाने की अपील
डलोद में सहकारी समिति का गोदाम भवन जर्जर:आम रास्ते पर लोगों को खतरा, प्रशासन से ढहाने की अपील
डूंडलोद : डूंडलोद कस्बे में स्थित डूंडलोद ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड का पुराना गोदाम भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इसकी नींव और दीवारें कमजोर पड़ गई हैं, जिससे इसके कभी भी ढहने का खतरा बना हुआ है। यह जर्जर भवन एक व्यस्त आम रास्ते के बिल्कुल पास स्थित है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग और विभिन्न वाहन गुजरते हैं। ऐसे में भवन के अचानक ढहने से किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि नए भवन बनने के बाद अधिकारियों ने पुराने भवन पर ध्यान देना बंद कर दिया। लंबे समय से इसकी न तो मरम्मत कराई गई और न ही इसे सुरक्षित हटाने के लिए कोई कदम उठाया गया। राहगीरों और आसपास के लोगों में इस जर्जर भवन को लेकर भय का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि किसी बड़े हादसे को टालने के लिए भवन का तकनीकी निरीक्षण करवाकर उसे ध्वस्त किया जाए या सुरक्षित बनाया जाए।
समिति के व्यवस्थापक राहुल चौधरी ने बताया कि इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग को पहले ही सूचित किया जा चुका है। विभाग के उच्च अधिकारियों ने भवन का सर्वे भी कर लिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस जर्जर भवन को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी, ताकि किसी भी दुर्घटना की संभावना को समाप्त किया जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2276691


