[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में पुलिस व क्यूआरटी का संयुक्त फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में पुलिस व क्यूआरटी का संयुक्त फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का दिया संदेश

पिलानी में पुलिस व क्यूआरटी का संयुक्त फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का दिया संदेश

पिलानी : झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देश पर पिलानी कस्बे में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस थाना पिलानी एवं त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) ने संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत (आरपीएस) के मार्गदर्शन एवं वृत्ताधिकारी विकास धींधवाल (आरपीएस) के सुपरविजन में थानाधिकारी अलका विश्नोई के नेतृत्व में फ्लैग मार्च पुलिस थाना पिलानी से शुरू होकर मुख्य बाजारों, चौराहों, संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों से होकर निकला। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों एवं आमजन से संवाद कर शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।

पुलिस ने बताया कि इस तरह के फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना और असामाजिक तत्वों में कानून का भय कायम करना है।

Related Articles