[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में आशा सहयोगिनियों का प्रदर्शन:संविदा रूल के दायरे में लाने, वेतन बढ़ाने की मांग; ज्ञापन सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में आशा सहयोगिनियों का प्रदर्शन:संविदा रूल के दायरे में लाने, वेतन बढ़ाने की मांग; ज्ञापन सौंपा

चिड़ावा में आशा सहयोगिनियों का प्रदर्शन:संविदा रूल के दायरे में लाने, वेतन बढ़ाने की मांग; ज्ञापन सौंपा

चिड़ावा : चिड़ावा में आशा सहयोगिनियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उपखंड मुख्यालय और उप जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उन्होंने नायब तहसीलदार बलबीर सिंह कुलहरि और बीसीएमओ को ज्ञापन सौंपा।

राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग

ज्ञापन के माध्यम से आशा सहयोगियों ने राज्य में कार्यरत सभी आशा सहयोगियों को संविदा रूल 2022 के दायरे में लाने और चतुर्थ श्रेणी का राज्य कर्मचारी दर्जा देने की मांग की। उन्होंने महंगाई को देखते हुए मासिक वेतन 26,000 रुपये करने की भी मांग उठाई।इसके अतिरिक्त, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपए की एकमुश्त राशि और 12,000 रुपये प्रतिमाह पेंशन का प्रावधान करने की मांग की गई।

आशा सहयोगिनियों ने ज्ञापन सौंपा।
आशा सहयोगिनियों ने ज्ञापन सौंपा।

अन्य विभागों के काम नहीं दिए जाए-प्रदर्शनकारी

प्रदर्शनकारियों ने आगामी ए.एन.एम. भर्तियों में अनुभवी आशा सहयोगियों को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग भी रखी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें केवल मूल स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कार्य सौंपे जाएं और अन्य विभागों के अतिरिक्त कार्यों से मुक्त रखा जाए। आशा सहयोगियों ने बताया कि वर्ष 2025 में अप्रैल, मई और जून का 10 प्रतिशत बढ़ा हुआ मासिक वेतन अभी तक नहीं मिला है। उन्होंने इसे अविलंब दिलवाने और भविष्य में वेतन का भुगतान समय पर सुनिश्चित करने की मांग की।

Related Articles