[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत:महिलाओं ने बस के शीशे तोड़े, आरोपी ड्राइवर फरार

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत:महिलाओं ने बस के शीशे तोड़े, आरोपी ड्राइवर फरार

झुंझुनूं में बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत:महिलाओं ने बस के शीशे तोड़े, आरोपी ड्राइवर फरार

झुंझुनूं : झुंझुनूं में घर से निकलते ही बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने कुचल दिया। बाइक बस के अगले टायरों के नीचे फंस गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर विरोध जताया, जबकि महिलाओं ने बस के शीशे तोड़ दिए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर हालात संभाले। हादसा गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे मंडावा में फतेहपुर रोड स्थित डाबड़ी हाउस के पास हुआ।

घर से निकले, कुछ ही दूरी पर बस ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, मंडावा के वार्ड नंबर-2 निवासी जितेंद्र सांसी (35) गुरुवार सुबह घर से बाइक लेकर निकले थे। घर से निकलते ही झुंझुनूं की ओर से आ रही खेतड़ी-बीकानेर रूट की तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

ड्राइवर बस छोड़कर भागा, सड़क पर लगी भीड़

हादसे के बाद आसपास के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। टक्कर के बाद बस ड्राइवर बस को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यातायात भी पूरी तरह बाधित हो गया।

महिलाओं ने बस के शीशे तोड़े, लोगों ने किया विरोध

घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। खासकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने बस के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद परिजन और ग्रामीण बस के आगे बैठ गए और उसे वहां से हटाने नहीं दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

पुलिस पहुंची, लोगों को समझाने में जुटी

हादसे और हंगामे की सूचना मिलते ही मंडावा थानाधिकारी चंद्रभान पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हालात को काबू में करने के साथ आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। बस चालक की तलाश की जा रही है। वहीं, हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

पहले देखें … घटना से जुड़ी तस्वीरें

बस ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे के बाद उसकी बाइक बस के अगले हिस्से के नीचे फंस गई। चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
बस ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे के बाद उसकी बाइक बस के अगले हिस्से के नीचे फंस गई। चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही युवक के परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना को लेकर पुलिस के सामने जमकर आक्रोश जताया।
हादसे की सूचना मिलते ही युवक के परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना को लेकर पुलिस के सामने जमकर आक्रोश जताया।
भीड़ में मौजूद आक्रोशित महिलाओं ने बस के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर मामला शांत कराया।
भीड़ में मौजूद आक्रोशित महिलाओं ने बस के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर मामला शांत कराया।

Related Articles